
अखिलेश का BJP पर बड़ा आरोप, सरकारी मशीनरी के बल पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीता
Zee News
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर इलज़ाम लगाते हुए कहा कि जमहूरियत और मुल्क की आइन में भाजपा सरकार की कोई आस्था नहीं है.
लखनऊ/अहमर हुसैन: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकारी मशीनरी से बल पर ब्लाक प्रमुख पदों पर जबरन कब्जा किया जाना जनादेश का अपमान है. सत्ता के सहयोग से भाजपा ने अपने पक्ष में मतदान कराया. अखिलेश यादव ने बीजेपी हुकूमत को चेतावनी देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी की अराजकता और हिंसा से परेशान हो गई है जिसका जवाब 2022 में जनता वोट के जरिए से देगी. भाजपा पर अखिलेश ने लगाए कई इलज़ाम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर इलज़ाम लगाते हुए कहा कि जमहूरियत और मुल्क की आइन में भाजपा सरकार की कोई आस्था नहीं है. सत्ता की हिमायत से भाजपा ने अपने हक में ब्लाक प्रमुख चुनाव की गिनती करवाई है. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुलेआम अपहरण किया गया. चुनाव में हो रही धांधली की मुखालिफत करने पर उत्पीड़न हो रहा है. सभी कागज पूरा होने के बाद भी मतदान से महरूम करते हुए धमकियां दी जा रही हैं.More Related News
