
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर उठ रहे सवाल, जानिए क्यों संदेह के घेरे में है एक शिष्य
Zee News
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद संतो कें 13 अखाड़ों का एक संगठन है. इसमें निर्मोही अखाड़ा भी शामिल है जिसकी राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका रही है. महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे इसलिए उनके निधन की असली वजह हर कोई जानना चाहता है.
नई दिल्ली: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhada Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है. महंत नरेंद्र गिरी का शव प्रयागराज में बाघमबरी मठ के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. महंत नरेंद्र गिरी का संबध निरंजनी अखाड़े से था.
पुलिस का कहना है कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें एक तरह का वसीयतनामा लिखा था. पुलिस ने ये भी कहा कि महंत नरेंद्र गिरि अपने एक शिष्य से परेशान थे. पुलिस ने इस केस में उनके एक शिष्य आनंद गिरि (Anand Giri) को उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार से हिरासत में लिया है.
