
अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म "बेलबॉटम" 19 अगस्त को 3डी में भी होगी रिलीज
Zee News
रंजीत एम तिवारी के जािरए निर्देशित "बेलबॉटम" जासूसी पर बनी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अदाकारा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी.
मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को ऐलान किया है कि उनकी आने वाली फिल्म "बेलबॉटम" 19 अगस्त को 2डी और 3डी फाॅर्मेट में सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी. रंजीत एम तिवारी के जािरए निर्देशित ’’बेलबॉटम’’ जासूसी पर बनी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अदाकारा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. अक्षय कुमार ने सोमवार को ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया. साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने फिल्म का पोस्टर और टीजर शेयर किया है. बेलबॉटम पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख को टाल दिया गया था. महामारी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह पहली बड़ी हिन्दी फिल्म होगी.More Related News
