
अंबेडकर के पोते की पार्टी के साथ उद्धव का गठबंधन, BMC चुनाव से आगे की प्लानिंग में ठाकरे?
Zee News
उद्धव के लिए बेहद अहम बृहनमुंबई महानगर पालिका के चुनाव के पहले इसे महत्वपूर्ण गठबंधन माना जा रहा है. उद्धव इस वक्त शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के मुखिया हैं.
नई दिल्ली. उद्धव ठाकरे ने भीम राव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. उद्धव के लिए बेहद अहम बृहनमुंबई महानगर पालिका के चुनाव के पहले इसे महत्वपूर्ण गठबंधन माना जा रहा है. उद्धव इस वक्त शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के मुखिया हैं.
प्रकाश अंबेडकर के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा- संविधान की रक्षा के लिए हम दोनों साथ आए हैं. वहीं प्रकाश अंबडकर ने उम्मीद जाहिर की कि कांग्रेस और एनसीपी जैसे दल वंचित बहुजन अघाड़ी को महाविकास अघाड़ी यानी MVA के नए साथी के रूप में स्वीकार करेंगे. महाविकास अघाड़ी गठबंधन साल 2019 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बना था. तब एक असाधारण घटनाक्रम में शिवसेना ने चिरप्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर गठबंधन बनाया था. तब इस गठबंधन को बेमेल भी कहा गया था.
