)
अंतरिक्ष में भारत की 10 'बाज' जैसी नजरें, पाकिस्तान को नहीं मिलेगा 'छुपन-छुपाई' का मौका!
Zee News
Indian Space Satellites: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इसरो चीफ डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि 10 सैटेलाइट 24 घंटे सीमा और नागरिक सुरक्षा के लिए निगरानी कर रही हैं. ये सैटेलाइट आपदा प्रबंधन और ड्रोन तकनीक से जुड़कर दुश्मन की हरकतों पर नजर रखती हैं. ऑपरेशन सिंदूर में इन सैटेलाइट्स ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया.
Indian Space Satellites: भारत और पाकिस्तान के बीच भले तनाव कम हो गया ही, लेकिन पड़ोसी देश की पिछली कुछ हरकतें ऐसी हैं, जिनके कारण उस पर यकीन नहीं किया जा सकता है. इसका हालिया उदाहरण 10 मई की शाम 8:30 बजे देखने को मिला. जब पाकिस्तान ने मात्र साढ़े 3 घंटे के भीतर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत के कई हिस्सों में अपने ड्रोन भेजे. ऐसे में जरूरी है कि पाक जैसे पड़ोसी से अपने नागरिकों की सुरक्षा की जाए. इस पर इसरो चीफ ने बताया है कि देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए 10 सैटेलाइट 24 घंटे निगरानी कर रही हैं.
