
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी आज सुबह 6:30 बजे करेंगे संबोधित
Zee News
पीएम मोदी सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस का मुख्य विषयवस्तु(थीम) 'तंदुरुस्ती के लिए योग' है. मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे. इस साल की मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है, जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है. लगभग 6.30 बजे सुबह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.'More Related News
