
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया केस नहीं
NDTV India
अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब कोविड-19 के लिए कुल चार मरीजों का इलाज चल रहा है और ये सभी चार मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं. अन्य दो जिले- उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं.
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कोविड-19 के कुल मामले 7,541 हैं. अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब कोविड-19 के लिए कुल चार मरीजों का इलाज चल रहा है और ये सभी चार मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं. अन्य दो जिले- उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












