Weather Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के कई इलाकों में होगी तेज बारिश
News 24
Weather Alert: दिसबंर महीने के शुरू होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी प्रकोप भी बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है।
नई दिल्ली: दिसबंर महीने के शुरू होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी प्रकोप भी बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच कई इलाकों में अगले दो-तीन दिन सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। इसकी वजह से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।दिल्ली और आसपास के इलाके में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद 5 और 6 दिसंबर को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी। ठंडी हवाएं चलेंगी और इससे पहाड़ों पर बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।इस बीच मौसम विभाग (MID) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 2 दिसंबर से 6 दिसंबर को बीच कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। इससे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवात में ब...