
Virat Kohli-Rohit Sharma: फिफ्टी पर शाबाशी, जीत पर झप्पी... रोहित-कोहली का ये अंदाज़ हुआ वायरल
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 में 6 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जीत के बाद साथ में जश्न मनाते दिखे और एक-दूसरे को गले लगा लिया. दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
रविवार को हैदराबाद में हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मैच में कमाल का मुकाबला देखने को मिला. टीम इंडिया को 187 रनों का लक्ष्या मिला था, आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने भारत को जीत दिलाई और इसी के साथ सीरीज़ भी 2-1 से भारत के नाम हो गई. इस मैच के दौरान गजब के विजुअल देखने को मिले, जिनके लिए भारतीय फैन्स तरसते रहते हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली मैच के दौरान एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे. साथ ही जीत के बाद जब दोनों ने जश्न मनाया, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. उस वक्त टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की हो गई थी, ऐसे में जब वह पवेलियन जा रहे थे तब रोहित शर्मा बीच में थे. रोहित ने विराट कोहली की पीठ थपथपाई और शानदार पारी पर जमकर बधाई दी.
The bond between these two is beyond perfection. Fans should understand this. #IndvsAus pic.twitter.com/qtklkMUsDQ
Moments Of The Match❤️ The Friendship❤️ Rohit-Kohli💕 Rohit-DK💞 pic.twitter.com/O9C2wLZWWt
इसके बाद जब मैच आखिरी ओवर में पहुंचा, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा सीढ़ियों पर बैठकर मैच देख रहे थे. जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, दोनों खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को गले लगा लिया. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और दोनों खिलाड़ियों के फैन्स काफी खुश हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









