
Virat Kohli ICC Player of the Month: विराट कोहली का एक और कमाल, पहली बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
AajTak
विराट कोहली ने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में अपना डंका बजाया है. उन्हें अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मंच के अवॉर्ड से नवाजा गया है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी लगाईं...
Virat Kohli ICC Player of the Month: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2022 में धमाल मचा रहा है. मगर इसी बीच उन्होंने एक और कमाल कर दिखाया है. कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचाने के चलते प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा है.
इस अवॉर्ड के लिए पुरुष कैटेगरी में कोहली के साथ जिम्बाब्वे टीम के सिकंदर रजा और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को भी नामित किया गया था. मगर यह अवॉर्ड कोहली के खाते में आया है. कोहली को यह अवॉर्ड पहली बार मिला है. उन्हें यह सम्मान पिछले महीने यानि अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है.
कोहली का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी
34 साल के विराट कोहली करीब तीन साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. मगर उन्होंने तीन महीनों में ही अपनी लय को हासिल कर लिया है. इस टी20 वर्ल्ड कप सीजन में कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा 246 रन बना दिए हैं.
Congratulations to @imVkohli - ICC Player of the Month for October 👏👏#TeamIndia pic.twitter.com/IEnlciVt9T
इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी जमाई हैं. कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपनी तीनों फिफ्टी पाकिस्तान (नाबाद 82 रन), नीदरलैंड्स (नाबाद 62 रन) और बांग्लादेश (नाबाद 64 रन) के खिलाफ लगाई हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









