Vidyut Jammwal Live Stunt: एक्टर ने जोखिम में डाली अपनी जान, फैन से मिलने के लिए किया ये हैरतअंगेज़ कारनामा
News 24
एक्टर से एक्शन किंग बनते जा रहे विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) एक बार फिर अपने हैरतअंगेज करतब को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के जरिए अपने करियर में एक अलग ही मकाम बना लिया है। देखें उनका लेटेस्ट चौंकाने वाला वीडियो-
मुंबई: एक्टर से एक्शन किंग बनते जा रहे विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) एक बार फिर अपने हैरतअंगेज करतब को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के जरिए अपने करियर में एक अलग ही मकाम बना लिया है। अब खुदा हाफिज फ्रैंचाइज़ी के साथ, वो एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। इस बीच उनका एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी जान जोखिम में डालकर फैन से मिलने पहुंच गए हैं।एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो (Vidyut Jammwal Video) शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बालकनी में खड़े होकर नीचे मजदूर को काम करते देख रहे हैं। नीचे रॉड पर खड़े होकर काम कर रहे मजदूर को विद्युत (Vidyut Jammwal Live Stunt) गौर से देखते हैं, इसके बाद वो उनसे कहते हैं 'असली स्टंट मैन तो आप हैं'। इसके बाद वो मजदूर से मोबाइल फोन निकालने के लिए कहते हैं क्योंकि वो उनसे मिलने जाने वाले होते हैं। इसके बाद वो छलांग मारते हुए नीचे पहुंच जाते हैं। हालांकि, उनका वीडियो (Vidyut Jammwal Viral Video) बना रहे शख्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन विद्युत तब भी रुकते नहीं और आखिरकार नीचे पहुंच ही जाते हैं। वो भी बिना किसी सेफ्टी गियर्स के।इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा, 'नॉर्मल बोरिंग है'। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस भी एक्टर की इस दिलेरी को देख दंग रह गए हैं। कमें...