Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री पर 30 साल बाद बन रहा है ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
News 24
Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री का व्रत सोमवार 30 मई है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन 30 मई को मौके सोमवारी अमावस्या के साथ साथ शनि जयंती भी है। इस दिन शनि जयंती के साथ सुबह 7:12 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होकर 31 मई सुबह 5:08 मिनट तक रहेगा।
Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री का व्रत सोमवार 30 मई है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन 30 मई को मौके सोमवारी अमावस्या के साथ साथ शनि जयंती भी है। ज्योतिषों के मुताबिक ऐसा संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसके साथ ही सोमवारी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व सुकर्मा योग भी बन रहा है। इस दिन शनि जयंती के साथ सुबह 7:12 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होकर 31 मई सुबह 5:08 मिनट तक रहेगा।इस दिन लोग शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव को दूर करने के लिए लोग शनि जयंती का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन किए गए दान-पुण्य का कई गुना फल मिलता है।वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रख वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन वट सावित्री व्रत रख कर विधि विधान से पूजा करती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है और इस दिन व्रत रहने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ के लिए व्रत रखती हैं। वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा, परिक्रमा करके पति के जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने और रक्षा सूत्र बांधने से पति...