
Urvashi Rautela ने एक बार फिर शेयर किया अपना फिटनेस फ्रीक वीडियो, आपने देखा क्या
ABP News
हाल ही में उर्वशी ने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था. फैंस के लिए ये वीडियो काफी चौकाने वाला था. इसमें बॉक्सिंग ग्लव्स पहने उर्वशी की जिम ट्रेनर उनके पेट पर लगातार मुक्का मार रही थी, जो उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है.
उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट हस्तियों में से एक हैं. उर्वशी लगातार हार्ड वर्कआउट कर खुद को फिट रखती हैं. उर्वशी रौतेला अपने जिम वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने बीते शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. उर्वशी रोविंग मशीन के साथ वर्कआउट कर रही हैं. उर्वशी रौतेला एक फिटनेस फ्रीक हैं और हर दिन जिम में वर्कआउट करती हैं. यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)More Related News













