UP: शादी के लिए लड़की देखने गए युवक ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ले गई कोर्ट तो हुआ ये कांड
News 24
युवक की इस हरकत के बाद उसकी पोल भी खुल गई और लड़की वाले बड़े धोखे से बच गए। इधर आरोपी को पुलिस कोर्ट ले गई जहां से वे हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
आगरा। शादी के लिए परिवार के साथ लड़की देखने गए युवक को जेल की हवा खानी पड़ी है। परिवार जहां लड़की पसंद कर नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके अच्छे भविष्य का संपना संजो रहा था वहीं युवक की शर्मनाक हरकत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवक की इस हरकत के बाद उसकी पोल भी खुल गई और लड़की वाले बड़े धोखे से बच गए। इधर आरोपी को पुलिस कोर्ट ले गई जहां से वे हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। दरअसल आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के कुरगवां गांव का रहने वाला अजय उर्फ अजगर की शादी की बात दूसरे गांव में चल रही थी। वो अपने परिवार के साथ लड़की देखने गया। वहां उसे लड़की वालों के हाथ में मोबाइल दिख गया और उसने धीरे से चुरा लिया। इसकी भनक लड़की वालों को लग गई। लड़की वालों ने आरोपी से रिश्ता तोड़ दिया। तब पता चला कि अजय और उसका साथी शैलेंद्र ट्रेनों में मोबाइल, पर्स और लैपटॉप चुराने का काम करते थे। वे अधिकत दिल्ली से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों का मोबाइल, पर्स वगैरह लेकर भाग जाते थे। आरोपी इन चीजों से अपनी उधारी चुकाते थे। इधर आरोपी पुलिस के हत्थे भी चढ़ गए। दोनों के पास से 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की इस हरकत से उसकी शादी नहीं हो रही है। इधर शनिवार को जब आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने गई तो वो हाथ छुड़ाकर भाग गया। पुल...More Related News