UP: दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, 11 की मौत, सीएम योगी ने परिजनों को मदद का दिया भरोसा
News 24
मरने वाले सभी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के, योगी सरकार ने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली यूपी के झांसी में पलट गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को झांसी के थाना चिरगांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर लोग ग्राम छिरौना माता के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान एक जानवर बीच में आ गया और ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर वह सड़क के किनारे खाई में पलट गया।ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोग झांसी जिला के दतिया के पंडोखर क्षेत्र के निवासी थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद चिरगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत कार्य के साथ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मरने वाले सभी एमपी केहादसे में मरने वालों में सभी 11 लोग मध्य प्रदेश के दतिया के हैं। इस हादसे में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री की ने ट्विट कर संवेदना व्यक्त की है। ...