
Ukraine: शहर छोड़ा लेकिन मौत बिछा गए रूसी सैनिक, देखें कैसे बारूदी सुरंग हटा रही यूक्रेनी फौज
AajTak
यूक्रेन के तमाम शहरों में बर्बादी फैली हुई है. शहर-शहर नष्ट हो चुके हैं. बर्बादी की तस्वीर विचलित करने वाली है. चिंता की बात ये है कि जहां से रूसी सैनिक निकल चुके हैं वहां वो तबाही का हथियार छोड़ गए हैं, जिन्हें यूक्रेन की आपदा टीम नष्ट करने में जुटी है. लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर ने बड़ा दावा किया है. गवर्नर के मुताबिक रूसी सेना ने देर रात लुहांस्क ओब्लास्ट में भारी गोलाबारी की है. कीव के बोरोड्यांका में एक बिल्डिंग के मलबे से सात शव बरामद किए गए हैं. रूसी सेना के हमले में बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई थी. पूरी बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई थी. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











