Tokyo Olympics 2021: इज़राइली खिलाड़ियों ने माधुरी दीक्षित के गाने पर मचाया धमाल
News 24
इन दिनों टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2021 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच टोक्यो ओलंपिक्स 2021 का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली। इन दिनों टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2021 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच टोक्यो ओलंपिक्स 2021 (Tokyo Olympics 2021) का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस ईवेंट में शामिल हुए दो तैराक (स्विमर) ने हिंदी फिल्म के गाने पर तैरते हुए डांस किया है। वीडियो में इजरायली तैराकों (Israel Swimmers Dance on Aaja Nach Le Song) का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि भारत के बाहर भी कई देशों में बॉलीवुड का अलग ही क्रेज है। लोग हिंदी फिल्मों और उनके गानों को पागलों की तरह चाहते हैं और उसे फॉलो भी करते हैं। बता दें, मंगलवार को टीम इज़राइल के (Israel Playeers Dance on Bollywood Song) ईडन ब्लेचर और शेली बोब्रिट्स्की ने कलात्मक तैराकी युगल फ्री रूटीन प्रीलिमिनरी (Artistic Swimming Duet Free Routine Preliminary) में भाग लिया, जहां दोनों तैराकों ने फिल्म आजा नचले फिल्म की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के हिट सॉन्ग 'आजा नचले' पर तैरते हुए अपना एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दिया। 'आज नचले' गाने पर इस तरह तैरते हुए डांस प्रदर्शन का ये वीडियो अब इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इसी के साथ भारतीय फैंस ओलंपिक्स में बॉलीवुड का एक अंश जोड़ने के लिए इस इजरायली जोड़ी की खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं ट्विट्टर पर भी लोगों ने एक के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने ट्वीट किया...More Related News