
Tea effect on health: चाय पीने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर
AajTak
Health benefits of tea: कई लोग दिन की शुरुआत एक कप कड़क चाय से करते हैं, चाय पीने से उनके शरीर में स्फूर्ति आ जाती है. कुछ विशेषज्ञों ने दावा किया है कि चाय के सेवन से कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है और हार्ट हेल्थ को भी सही रखा जा सकता है.
Tea Health Benefits: चाय को दुनिया के हर कोने में पसंद किया जाता है. जगह और मौसम के हिसाब से चाय अलग-अलग तरह की हो सकती है, लेकिन दूध वाली कड़क चाय हर किसी को पसंद होती है. चाय ताजगी देने के साथ और भी शरीर को काफी फायदा पहुंचा सकती है. चाय के जादुई और औषधीय गुण लेने के लिए चीनी और जापानी लोग भी काफी अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं. रोजाना चाय पीने वालों में से कई लोग चाय के फायदों से अनजान होते हैं और सिर्फ टेस्ट के लिए उसे पीते हैं. अब एक नई स्टडी आई है जिसमें चाय के फायदों को लेकर विस्तार से बताया गया है.
चाय के पेय पदार्थों में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो विभिन्न स्वास्थ लाभ के लिए जाने जाते हैं. चाय में पाए जाने वाले कैटेचिन, थियाफ्लेविन्स और थेरुबिगिन्स जैसे यौगिकों में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैंसर-रोधी और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो विभिन्न तरह से आपकी मदद करते हैं. नई रिसर्च में दावा किया गया है कि चाय कैंसर और दिल की समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकती है और डिमेंशिया के जोखिम को कम कर सकती है.
इन बीमारियों का खतरा होता है कम
चाय की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड से हानिकारक अणुओं को बाहर निकालने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. रिसर्चर डॉ. टेलर वालेस (Dr. Taylor Wallace) के मुताबिक, चाय वह ड्रिंक है, जिसे लोग आसानी से पी सकते हैं. अगर कोई इसका सेवन करता है तो वह स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकता है.
यूएस टी काउंसिल के मुताबिक, काली, हरी और हर्बल चाय में फ्लेवोनोइड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. ऑस्ट्रेलिया में हुए एक रिव्यू में पाया गया कि 1 दिन में 1 से 5 कप चाय पीने वाले लोगों में डिमेंशिया का खतरा कम होता है. यह भी बताया गया कि कोई भी गर्म ड्रिंक स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है, अलर्ट करती है और फोकस करने में मदद करती है.
रिसर्च में आगे पाया गया कि रोजाना 1 कप कप्पा टी स्ट्रोक या हार्ट प्रॉब्लम के जोखिम को 4 प्रतिशत तक कम कर सकती है और युवाओं में मरने के जोखिम को 1.5 प्रतिशत तक कम कर सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










