
Sri Lanka Crisis: गैलन और डब्बे लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे लोग, देखें कोलंबो में कितने गंभीर हालात
AajTak
श्रीलंका में हाहाकार मचा है. आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आज से इमरजेंसी लगा दी गई है. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है. पिछले दो दिन से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति ने ये कदम उठाया. आर्थिक संकट और बेहताशा महंगाई के खिलाफ राजधानी कोलंबो में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है. आजतक संवाददाता आशुतोष मिश्रा कोलंबो पहुंचे. यहां हालात इतने ख़राब हैं कि पेट्रोल डीजल तक की किल्लत है. लोग अपने गैलन और डिब्बे लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे. दंगे जैसी स्थिति ना हो इसलिए पेट्रोल पंप पर सेना तैनात कर दी गई है. देखें कोलंबो से ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











