
Sri Lanka में चीन के दखल पर भारत की नजर, हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है Indian Navy
Zee News
क्या श्रीलंका (Sri Lanka) के नए बंदरगाह पर चीन (China) का बढ़ता दखल भारत के लिए खतरा पैदा कर सकता है, इस सवाल के जवाब में नौ सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'ये चिंताजनक हो सकता है. इस विषय पर हमारी नजर बनी हुई है.'
नई दिल्ली: श्रीलंका (Sri Lanka) में चीनी नौसेना (Chinese Navy) की बढ़ती गतिविधियों पर भारत ने चिंता जताई है. कोलंबो (Colombo) सरकार की ओर से चीन को नए पोर्ट प्रोजेक्ट्स मिलने पर भारतीय नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'संबंधित क्षेत्र में भारतीय हितों के लिए 'खतरा' हो सकता है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है. भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा हिंद महासागर क्षेत्र में की हर गतिविधि पर पूरी नजर रखी जा रही है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने खुलकर कई सवालों के जवाब दिये. क्या श्रीलंका के नए बंदरगाह पर चीन का बढ़ता दखल भारत के लिए खतरा पैदा कर सकता है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर कोई बाहरी शख्स यहां दिलचस्पी दिखाता है तो ये चिंताजनक हो सकता है. पूरे समुद्री क्षेत्र समेत इस विषय भी पर हमारी पैनी नजर बनी हुई है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










