Sawan 2021: अरविंद कल्लू के 'भस्म लगाई दिहS' गाने की मची धूम, देखें
News 24
भोजपुरी सिनेमा के रॉकस्टार कहलाने वाले धुंआधार कलाकार अरविंद अकेला कल्लू का फैंस के बीच अलग ही जलवा है। उनके गाने आने के साथ यूट्यूब पर तहलका मचाने लगते हैं। ऐसे में अब उनका एक और गाना आउट हुआ है
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के रॉकस्टार कहलाने वाले धुंआधार कलाकार अरविंद अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song) का फैंस के बीच अलग ही जलवा है। उनके गाने आने के साथ यूट्यूब पर तहलका मचाने लगते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक के बाद एक कई जबरदस्त गाने रिलीज किए हैं। जिन्हें ऑडियंस का रिकॉर्डतोड़ प्यार हासिल हुआ है। ऐसे में अब उनका एक और गाना आउट हुआ है, हालांकि ये गाना एक सावन (Sawan 2021 Song) गीत है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम है 'भस्म लगाई दिहS' (Bhasam Lagai Diha) । गाने में अरविंद के साथ मशहूर भोजपुरी हिरोइन अकांक्षा दुबे हैं। गाने में दोनों की परफॉर्मेंस फैंस को खूब पसंद आ रही है।बता दें, इस गाने ने रिलीज के कुछ घंटों के अंगर ही रफ्तार पकड़ ली थी। जिसकी वजह से इसके व्यूज मिलियन्स में भागते ही जा रहे हैं। गाने को शिव शक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे आवाज़ दिया है अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने। बोल लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने, और म्यूजिक श्याम सुंदर का है। यहां देखें इस बेहतरीन गाने को- ...More Related News