
Sarfaraz Khan: IPL में नहीं मिला था इस प्लेयर को ज्यादा मौका... अब बल्ले से कर रहा 'Fire'
AajTak
मुंबई के प्लेयर सरफराज खान का रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल जारी है. 24 साल के सरफराज ने एमपी के खिलाफ फाइनल मैच में भी शानदार शतक जड़ दिया है.
युवा बल्लेबाज सरफराज खान का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है. सरफराज ने गुरुवार को बेंगलुरु में जारी रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ दिया. 24 साल के सरफराज खान ने स्पिनर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर चौका लगाकर 190 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सरफराज खान का यह चौथा शतक रहा जिससे आप इस खिलाड़ी के फॉर्म का अंदाजा लगा सकते हैं.
इस फाइनल मुकाबले से पहले सरफराज खान ने 275, 63, 48, 165, 153, 40 के स्कोर दर्ज किए थे. सरफराज खान रणजी ट्रॉफी 2021-22 में अबतक 8 पारियों में 900 से ज्यादा रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इस दौरान उनका औसत 150 से ज्यादा का रहा है.
💯 for Sarfaraz Khan! 👏 👏 His 4⃣th in the @Paytm #RanjiTrophy 2021-22 season. 👍 👍 This has been a superb knock in the all-important summit clash. 👌 👌 #Final | #MPvMUM | @MumbaiCricAssoc Follow the match ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/gv7mxRRdkV
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हैं पार्ट
सरफराज खान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे. जहां पूरे आईपीएल सीजन में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था. आईपीएल 2022 के सीजन में सरफराज खान को 6 मैचों में खेलना का मौका मिला, जहां वह केवल 91 रन बना सके.
यशस्वी जायसवाल ने भी जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









