
Samsung Galaxy M52 5G हुआ बहुत सस्ता, इतने हजार रुपये कम हुई कीमत, मिलता है 64MP कैमरा
AajTak
Samsung Galaxy M52 5G Price Cut: सैमसंग का दमदार फोन सस्ते में मिल रहा है. कंपनी के 5G फोन को आप 9 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इसमें 64MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung ने अपने दमदार फोन को सस्ता कर दिया है. आप Samsung Galaxy M52 5G को अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद सकते हैं. इस पर थोड़ा बहुत नहीं बल्कि 9 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
इसमें 5000mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग मिलती है. डिवाइस 64MP के ट्रिपल कैमरे के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स की डिटेल्स.
वैसे तो सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था. फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. कंपनी ने दिवाली के वक्त इसकी कीमत में 5000 रुपये की कटौती की थी.
यानी इस फोन की कीमत 24,999 रुपये हो गई थी. अब फोन पर 9 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप इसे 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
यह Samsung Galaxy M52 5G की अब का सबसे कम कीमत है. वैसे अगर आप फोन को Amazon पर खरीदने जाएंगे, तो इसके लिए आपको 24,999 रुपये खर्च करने होंगे.
मगर रिलायंस डिजिटल स्टोर से आप इस फोन को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और वॉइट में आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










