
SA vs BAN T20 World Cup: रिली रोसो का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को रौंदा, ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंचा
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में मैच खेला गया. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले 5 विकेट पर 205 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश टीम 101 रन ही बना सकी और यह मैच 104 रनों से गंवा दिया. इस वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम की यह पहली जीत है...
SA vs BAN T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला शतक आ गया है. यह सेंचुरी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो के बैट से निकली है. इसके बदौलत साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को सिडनी मैच में 104 रनों से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में 3 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला गया. इस मैच में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया. टीम के लिए रिली रोसो ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 बॉल पर 109 रनों की पारी खेली.
रिली रोसो ने जमाए 8 छक्के और 7 चौके
अपनी पारी के दौरान रिली रोसो ने 8 छक्के और 7 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 194.64 का रहा. इनके अलावा क्विटंन डिकॉक ने 38 बॉल पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब ने 2 विकेट लिए. जबकि तस्कीन अहमद, हसन महमूद और अफीफ हुसैन ने 1-1 विकेट लिया.
इस तरह बांग्लादेश ने मैच गंवाया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









