
Russia-Ukraine War Updates: 25 दिन बाद... बम, बारूद से यूक्रेन बर्बाद, देखें तबाही की तस्वीरें
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के 25 दिन हो गए हैं, लेकिन तबाही और बर्बादी अभी थमी नहीं है. यूक्रेन के शहर-शहर सुलग रहे हैं, रूस ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. यूक्रेन भी कई मोर्चों पर डटा है. राजधानी कीव की किला अब तक सलामत है. डर है कि हाइपरसोनिक मिसाइल के बाद रूस तबाही वाले हथियार का इस्तेमाल न करने लगे. हर तरफ तबाही का मंजर है, शहर के शहर खंडहर में बदल गए हैं. मलबे में जिंदगी दबी है और मौत अट्टहास कर रही है. देखें तबाही की ये तस्वीरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











