
Russia-Ukraine War: UN चीफ के होटल से कुछ दूरी पर मिसाइल अटैक, देखें ताजा हालात
AajTak
पुतिन के प्लान 9 मई की झलक कीव में दिखाई दी है. 27 अप्रैल को यूएन चीफ एंटोनियो गुटरेस रूस गए थे, वहां उन्होंने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, उनसे युद्ध रोकने और शांति स्थापित करने की अपील की. इसके बाद वो यूक्रेन पहुंचे और यहां वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिले. अपने संबोधन में यूएन चीफ ने एक बार फिर शांति की अपील की लेकिन उनकी अपील का जवाब रूस ने मिसाइल हमले से दिया. देखा जाए तो कीव में रूस फिलहाल तो कम हमले कर रहा है लेकिन बीच-बीच में मिसाइल हमले करके वो ये भी बता देता है कि कोई भी शांति वार्ता रूस के पक्ष को और उसकी आपत्तियों को सुलझाए बगैर आगे नहीं बढ़ सकती. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











