
Russia-Ukraine War: वॉलंटियर कर रहा था रिकॉर्डिंग... तभी रॉकेट ने उड़ा दी बिल्डिंग, देखें हमले का LIVE वीडियो
AajTak
रूस और यूक्रेन में जंग गहराती जा रही है. रूस एक के बाद एक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है. युद्ध के 7वें दिन रूस के खारकीव में ताबड़तोड़ हमले किए. इन सबके बीच खारकीव से एक परेशान कर देने वाली वीडियो सामने आई. खारकीव से सामने आई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मोबाइल से वीडियो बना रहा था तभी एक मिसाइल उसके पास आकर गिर गई. ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान एक वॉलंटियर को वीडियो बनाना भारी पड़ सकता था. दरअसल, वॉलंटियर यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच एक बिल्डिंग के नीचे खड़ा होकर वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था. इसी दौरान एक रॉकेट बिल्डिंग पर जा गिरा. बिल्डिंग पर रॉकेट के गिरने के बाद वॉलंटियर वहां से तुरंत भागा और एक छत के नीचे अपनी जान बचाई. इस दौरान वॉलंटियर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वॉलंटियर के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











