
Russia Ukraine War: 'यूक्रेन पर प्रतिबंधित हथियारों से हमला कर रहा रूस', नागरिक फिर निशाने पर
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 109 दिन हो चुके हैं. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का कहना है कि कोई नहीं जानता कि युद्ध कितने समय तक चलेगा, लेकिन हमारी सेना रूसी सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन में कड़ी टक्कर दे रही है.
Russia Ukraine War:रूसी सेना ने फिर यूक्रेन पर तेज हमले शुरू कर दिए हैं. वहीं यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार के अनुसार, रूस यूक्रेन के खिलाफ नए हथियारों का इस्तेमाल परीक्षण करने के लिए कर रहा है जबकि इन हथियारों पर अभी भी शोध चल रहा है. उन्होंने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित हथियारों का भी इस्तेमाल कर रहा है.
वहीं डोनेट्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर पावलो किरिलेंको के अनुसार लुहान्स्क में रूसी हमलों में पांच नागरिक बुरी तरह जख्मी हो गए थे. डोनेट्स्क ओब्लास्ट में सभी का इलाज चल रहा था. इनमें से दो की सोमवार को मौत हो गई.
वहीं गवर्नर दिमित्रो ज्यिवत्स्की के अनुसार, एक रूसी ड्रोन ने सोमवार को सूमी ओब्लास्ट में वेलीकोपिसरिव्स्का गोला-बारूद गिराए. इस हमले में एक नागरिक की जान चली गई जबकि दो जख्मी हो गए.
इसके अलावा वहीं लुहान्स्क के लिसिचांस्क में गोलाबारी के दौरान दो यूक्रेनी पत्रकारों की भी जान चली गई. सस्पिलने मीडिया आउटलेट के पत्रकार ह्रीस्टीना हैवरिलियुक और तारास इब्राहिमोव लिसिचांस्क से रिपोर्ट करते हुए गोलाबारी का शिकार हो गए.
सीविरो डोनेस्क में यूक्रेनी सैनिक फंसे
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के सीविरो डोनेस्क को जाने वाले सभी पुल तबाह कर दिए हैं. ऐसे में सीविरो डोनेस्क में मौजूद यूक्रेनी सैनिक वहीं फंस गए हैं. उनके पास वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है. लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा कि सीविरोडोनेस्क के अधिकांश इलाके पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है. लड़ाई अब सड़कों पर न होकर एक-एक इमारत पर कब्जे के लिए हो रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











