
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस की लड़ाई से अमेरिका को चौतरफा हो रहा है फायदा, चीनी मीडिया ने बताया-कैसे
AajTak
यूक्रेन संकट पर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने एक ग्राफिक बनाया है. ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि कैसे अमेरिकी को यूक्रेन संकट से हर क्षेत्र में लाभ हो रहा है. अमेरिकी मुद्रा डॉलर की कीमतों में भी उछाल की संभावना है और अमेरिका का यूरोप में व्यापार भी बढ़ने वाला है.
रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध का असर ये हुआ है कि उसकी मुद्रा में भारी गिरावट आ गई है और देश में महंगाई बढ़ गई है. कई एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अमेरिका को रूस पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का लाभ हो रहा है. यूक्रेन संकट से अमेरिका को हो रहे लाभ को लेकर चीन की सरकार का मुखपत्र समझे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने एक ग्राफिक तैयार किया है. ग्लोबल टाइम्स ने ग्राफिक के जरिए ये बताया है कि अमेरिका को यूक्रेन संकट से कई क्षेत्रों में लाभ हो रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











