
Russia-Ukraine War के बीच रूस में बढ़ी कंडोम की बिक्री
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) से दुनियाभर की आर्थिक गतिविधियों पर थोड़ा-बहुत असर देखने को मिला है. लेकिन इसी बीच रूस में कंडोम की बिक्री (Condom Sale) में 170 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है. ब्रिटेन के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि युद्ध के माहौल के बीच रूस में कंडोम की बिक्री में यह उछाल किस वजह से देखने को मिला. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











