
Russia-Ukraine War: कीव क्षेत्र पर दोबारा यूक्रेन की पकड़, रूसी कब्जा खत्म, देखें
AajTak
आज 38वें दिन रूस का हमला जारी है. इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. कहा है कि कीव क्षेत्र पर दोबार उसका कब्जा हो गया है और दुश्मन की फौज यानि रूस से मुक्त करा लिया गया है. ये रूस के लिए बड़ा झटका है. उधर मारियूपोल में रूसी हमले में जबरदस्त बर्बादी हुई है. वहां से पूरा हाल बता रही हैं आजतक संवाददाता गीता मोहन. देखें ये खास शो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











