
Russia-Ukraine War: आजोव ब्रिगेड बनाम चेचन फाइटर्स, कौन ज्यादा नृशंस?
AajTak
आजोव बटालियन यूक्रेन के अति राष्ट्रवादियों का एक ग्रुप है जिसे 2014 में बनाया गया था. अतिराष्ट्रवादियों के इस ग्रुप में 900 से 1000 लड़ाके हैं, जो यूक्रेन की सेना का हिस्सा हैं. साल 2015 में ब्रिगेड के प्रवक्ता ने बताया कि उसके 10 से 20 फीसदी सिपाही नाजी थे. 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने आजोव ब्रिगेड पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था. दिसंबर 1991 में जब सोवियत संघ टूटा तो चेचन्या अलग देश बन गया. लेकिन इस छोटे से देश पर रूस की नजर हमेशा रही. पुतिन ने राष्ट्रपति बनते ही चेचन्या पर हमला कर दिया और जून 2000 में रूस ने अखमत केदिरोव को वहां का नेता घोषित कर दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











