
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह होंगे भारतीय टेस्ट टीम के 36वें कप्तान, कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले पहले प्लेयर
AajTak
रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया...
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई. कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने के चलते टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी गई है. इस तरह बुमराह ने इतिहास रच दिया है.
बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के 36वें कप्तान होंगे. साथ ही वह 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव के बाद पहले तेज गेंदबाज होंगे, जो टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. यह भी बुमराह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर थे कपिल देव
कपिल देव फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर थे, जबकि जसप्रीत बुमराह सिर्फ तेज गेंदबाज हैं. हालांकि बल्लेबाजी भी ठीकठाक कर लेते हैं, लेकिन ऑलराउंडर की लिस्ट में बुमराह का नाम नहीं आता है. कपिल के बाद भी कई ऑलराउंडर्स ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली है, लेकिन वह कपिल और बुमराह की तरह प्योर फास्ट बॉलर नहीं रहे.
इन ऑलराउंडर्स में सौरव गांगुली और रवि शास्त्री जैसे बड़े नाम हैं. हालांकि यह बेहतरीन बल्लेबाज के साथ मीडियम फास्ट बॉलर रहे हैं. कपिल देव ने 1983 से 1987 के बीच कप्तानी संभाली थी. उस दौरान उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 34 टेस्ट खेले, जिसमें 4 जीते, 7 हारे और 22 ड्रॉ रहे.
कपिल देव की टेस्ट कप्तानी का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









