
Roger Binny Birthday: 1983 वर्ल्ड कप का वो गुमनाम हीरो.... जिसने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ा दिए थे छक्के
AajTak
रोजर बिन्नी ने 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले.
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी आज (19 जुलाई) अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. रॉजर बिन्नी 1983 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए हीरो बनकर सामने आए थे. उस वर्ल्ड कप में रोजर बिन्नी 18 विकेट्स के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाबवजूद टीम के बाकी सदस्यों के मुकाबले उनकी उतनी चर्चा नहीं होती है. रोजर बिन्नी भारत के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर रहे. रोजर के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कमाल
रोजर बिन्नी ने लगभग सभी मैचों में अच्छी बॉलिंग की थी, लेकिन ऑस्ट्रलियाई टीम के खिलाफ उन्होंने गजब का खेल दिखाया था. भारत ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 60 ओवर में 247 रन बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 129 रनों पर ढेर हो गए थे. बिन्नी ने 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्होंने ग्राहम वूड, ग्राहम येलप, कप्तान डेविड हुक्स और अंत में टॉम होगान को आउट किया.
रोजर बिन्नी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
रोजर बिन्नी ने 1979-87 के दौरान भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया. उन्होंने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. बिन्नी ने टेस्ट करियर में 3.63 के औसत से 47 विकेट लिए. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 29.35 के एवरेज से 77 विकेट दर्ज हैं. रोजर बिन्नी बल्ले से भी काफी योगदान देने में माहिर थे. उनके नाम पर टेस्ट में 830 और वनडे इंटरनेशनल में 629 रन दर्ज हैं.
युवराज और कैफ का किया मार्गदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









