
Rishabh Pant: 'मौके बर्बाद कर रहे हैं ऋषभ, उन्हें आराम दो', पंत पर भड़का पूर्व सेलेक्टर
AajTak
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स के बाद अब पूर्व क्रिकेटर भी ऋषभ को आराम देने की सलाह दे रहे हैं, ताकि वह ताजगी के साथ वापसी कर सकें.
टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड में है और वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का निराशाजनक प्रदर्शन टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है. इस बीच अब पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सेलेक्टर के. श्रीकांत ने ऋषभ पंत को फटकार लगाई है. कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि ऋषभ पंत अवसरों को बर्बाद कर रहे हैं. उन्हें अपने खेल में जान फूंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विश्राम देने की जरूरत है.
बता दें कि ऋषभ पंत सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार नाकाम रहे हैं, उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना आखिरी अर्धशतक फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था. उन्होंने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में जो 21 पारियां खेली हैं उनमें वह केवल दो बार 30 रन की संख्या को पार कर पाए हैं.
वनडे में इस 25 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल नौ पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल चीकी चीका पर कहा, ‘आप उसे (पंत) विश्राम दे सकते और उससे कह सकते हैं कि थोड़ा इंतजार करो, वापसी करो और भारत के लिए खेलो. वे उसे अच्छी तरह से नहीं संभाल पाए. क्या आप उसे विश्राम देने से पहले कुछ मैचों का इंतजार कर रहे हैं या एक या दो मैचों के बाद उसे बाहर कर देना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हां, ऋषभ पंत को जितने मौके मिले उसने उनका फायदा नहीं उठाया. मैं बहुत निराश हूं, यह क्या हो रहा है पंत.’ बता दें कि ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में केवल 17 रन बनाए, जबकि पहले वनडे में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए थे.
'वर्ल्ड कप पास है, ब्रेक देना ही सही'
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज श्रीकांत ने कहा, ‘वह मौकों को बर्बाद कर रहा है. यदि आप इस तरह के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह अच्छा होगा. विश्व कप पास में है. बहुत से लोग कह रहे हैं कि पंत रन नहीं बना पा रहा है जो आग में घी डालने का ही काम करेगा.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









