
Rishabh Pant: ‘पंत अच्छे वकील के हकदार हैं…’, ऋषभ पर अभिषेक मनु सिंघवी का मज़ेदार ट्वीट
AajTak
कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ऋषभ पंत को लेकर एक ट्वीट किया. उर्वशी रौतेला के पोस्ट के बाद ऋषभ ट्रेंड में आए तो हर ओर उनकी चर्चा हुई. इस बीच अभिषेक मनु सिंघवी का यह ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ऋषभ एक अच्छे वकील के हकदार हैं.
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है और सोमवार से उसका मिशन शुरू हो रहा है. टीम इंडिया 10 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जहां से ऑस्ट्रेलिया में रणनीति बनाने की शुरुआत होगी. इस बीच टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, ऐसे में फैन्स इसे ऋषभ पंत से जोड़कर सोशल मीडिया पर मज़े ले रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी का भी इस मसले पर मज़ेदार ट्वीट आया है. अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा कि ऋषभ को एक अच्छे वकील की ज़रूरत है.
क्लिक करें: 'पंत का करियर तो खत्म…', टी-20 वर्ल्डकप से पहले उर्वशी रौतेला पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया तो फैन्स ने लिए मज़े रविवार दोपहर को अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा कि ऋषभ पंत एक अच्छा वकील डिजर्व करते हैं और उनके हक में एक रोक का आदेश आना चाहिए. आपको बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी ने इस ट्वीट में और कुछ नहीं लिखा और ऐसा नहीं बताया कि यह किस मसले पर कहा गया है.
Rishabh Pant deserves a good advocate & a restraining order in his favour.
लेकिन ट्वीट की टाइमिंग ही सबकुछ बयां कर रही है कि उर्वशी रौतेला के पोस्ट के बाद ऋषभ पंत को लेकर जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा था. यह उससे जुड़ा ही है. फैन्स ने भी अभिषेक मनु सिंघवी के इस ट्वीट पर मज़े लिए और लिखा कि वर्ल्डकप के लिए यह काफी जरूरी हो गया है. दरअसल, टीम इंडिया 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंची है और पर्थ में प्रैक्टिस शुरू की है. इसी के बाद उर्वशी रौतेला का पोस्ट आया, जिसमें उसने लिखा कि मेरे दिल ने ऑस्ट्रेलिया जाने को कहा है. फैन्स ने इसे टी-20 वर्ल्डकप और ऋषभ पंत से जोड़ा है.
ऋषभ पंत को लेकर पहले भी उर्वशी रौतेला ट्वीट और पोस्ट करती रही हैं. वह एशिया कप देखने के लिए यूएई भी गई थीं, इसके अलावा उर्वशी ने हाल ही में बिना नाम लिए ऋषभ पंत को बर्थडे की बधाई भी दी थी. जिसको लेकर वह काफी ट्रोल हुई थीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









