Republic Day 2022: देश आज मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत
News 24
Republic Day 2022: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। राजपथ पर होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे।
नई दिल्ली: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। राजपथ पर होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जहां एक ओर आसमान में सुखोई और राफेल का करतब देखने को मिलेगा तो राजपथ पर सेना की भव्य परेड का हर कोई गवाह बनेगा। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर आज देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की झलक देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। भारत इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। गणतंत्र दिवस परेड-2022 भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जा रहा है और इसके लिए सरकार ने कई नए कार्यक्रमों की घोषणा की है। ...