
Rahul Tewatia India vs Ireland: टीम में नहीं चुने जाने पर इमोशनल हुए राहुल तेवतिया, बोले- उम्मीदें...
AajTak
राहुल तेवतिया ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए 'फिनिशर' का रोल बखूबी निभाया था. तेवतिया ने कुल 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए थे.
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. इस सीराज के लिए टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के कंधों पर रहेगी. 17 सदस्यीय टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है. राहुल त्रिपाठी जहां पहली बार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, वहीं संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की भी वापसी हुई है.
हालांकि कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं, जिन्हें इस सीरीज के लिए मौका नहीं मिला है. इन खिलाड़ियों में राहुल तेवतिया का भी नाम शामिल है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शानदार खेल दिखाया था. तेवतिया गुजरात टाइटन्स (GT) का पार्ट हैं, जो आईपीएल चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. अब तेवतिया भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं.
तेवतिया ने ट्विटर पर लिखा, 'उम्मीदें आहत हुई हैं.'
राहुल तेवतिया ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए फिनिशर का रोल बखूबी निभाया था. तेवतिया ने आईपीएल के 15वें सीजन में कुल 16 मैचों में 147.62 की स्ट्राइक से कुल 217 रन बनाए. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में तो राहुल तेवतिया ने मैच की आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई थी.
वीवीएस लक्ष्मण होंगे कोच
आयरलैंड दौरे भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह इंग्लैंड में टेस्ट टीम के साथ रहने वाले हैं. ऐसे में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) चीफ वीवीएस लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है. पिछले साथ राहुल द्रविड़ भी इसी तरह की स्थिति में श्रीलंका गए थे. तब रवि शास्त्री ब्रिटेन दौरे पर टेस्ट टीम के साथ थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









