
Petrol Diesel Prices: तेल की कीमतों में लगी आग, देखें दिल्ली-मुंबई समेत विभिन्न शहरों का हाल
AajTak
दो दिनों की स्थिरता के बाद आज फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में उछाल आया है. दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें पैंतीस पैसे बढ़ी हैं. दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर अब 106 रुपये 19 पैसे पर पहुंच गया है जबकि डीजल की कीमत 94 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर हो गई है. पिछले 17 दिनों में पेट्रोल पांच रुपये महंगा हो चुका है जबकि पिछले 20 दिनों में डीजल छह रुपये तीस पैसे महंगा हुआ है. महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.
More Related News













