Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, महानगरों में अब दिल्ली में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
News 24
Petrol Diesel Price Today: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (2 December) के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का भाव जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (2 December) के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का भाव जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 30वें दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आपको बता दें कि 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं। दिल्ली 8 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोलदिल्ली में आज रात से पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलने लगा है। दिल्ली सरकार ने बुधवार यानी 01 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर VAT को 30% से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया गया है। दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 103. 97 रुपये से घटकर अब आधी रात से करीब 95.97 रुपये हो गई है। इससे देश की राजधानी दिल्ली में बाकी महानगरों की तुलना में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमतें महानगरों में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि दिल्ली के अलावा बाकी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल शतक पार है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामदिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई म...