
Pakistan vs England T20 World Cup Final: बाबर आजम ने बताया 'गेम प्लान', इंग्लैंड से फाइनल में पाकिस्तान अपनाएगा ये रणनीति
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान टीम एक मजबूत गेम प्लान के साथ उतरेगी, जिसका खुलासा कप्तान बाबर आजम ने किया है. पाकिस्तानी कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना प्लान बताया...
Pakistan vs England T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम आमने-सामने होंगी. इस मैच में पाकिस्तान टीम एक मजबूत गेम प्लान के साथ उतरेगी, जिसका खुलासा कप्तान बाबर आजम ने किया है.
फाइनल मैच में इंग्लैंड को फेवरेट माना जा रहा है. मगर पाकिस्तान भी कमजोर टीम नहीं है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था. जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी. अब फाइनल से पहले बाबर ने गेम प्लान का खुलासा कर दिया है.
'बतौर कप्तान खुद को शांत रखना जरूरी'
खिताबी मुकाबले से पहले बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'फाइनल को लेकर नर्वस नहीं हैं, बल्कि उत्साहित हैं. बतौर टीम हमने पिछले 3-4 मैच में काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है. हमें खुद पर पूरा भरोसा है कि हम करके दिखाएंगे. दबाव जरूर होता है, लेकिन इसे जितना कम रखेंगे उतना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. बतौर कप्तान खुद को शांत रखना और टीम पर जितना भरोसा रखेंगे, उतना अच्छा होगा.'
'शेरों की तरह खेलें हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी'
उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड टीम भी अच्छी है. उनसे हमने एक द्विपक्षीय सीरीज भी खेली थी. उन्होंने सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मैंने पहले भी कहा है कि शुरुआत (वर्ल्ड कप में) अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जिस तरह से वापसी की है. शेरों की तरह खेलें हैं वो (पाकिस्तानी खिलाड़ी). हम इसी लय को बरकरार रखेंगे. यह सफर एक हफ्ते से नहीं, बल्कि कुछ सालों से चल रही है. हम एक-दूसरे पर भरोसा रखते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









