Omicron: भारत में 'ओमीक्रॉन' की दस्तक, कर्नाटक में मिले 2 केस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
News 24
देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों की आयु क्रमशः 67 वर्ष और 46 वर्ष हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस वेरिएंट के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली: देश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों की आयु क्रमशः 67 वर्ष और 46 वर्ष हैं। दक्षिण अफ्रीका में इस वेरिएंट के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना के नए मामलों को लेकर जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है।इन संक्रमितों में फिलहाल गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने WHO के हवाले से बताया कि है कि डेल्टा वैरिएंट से भी 5 गुना ज्यादा खतरनाक है 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट। देश में इसके तेजी से फैलने की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता। अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जद में दुनिया के कुल 29 देश आ चुके हैं। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की कैटेगरी में रखा है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में एक महीने के अंदर कोरोना के मामले न के बराबर देखे गए हैं। लेकिन हाल ही में दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं जो कि देश के 55 फीसदी हैं। बता दें कि देश की 49% आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग जाने से...