Mumbai: मुंबई के आरे कॉलोनी में पकड़ा गया एक खूंखार तेंदुआ, पिछले दो महीने में 9 लोगों पर कर चुका है हमला
News 24
राजधानी मुम्बई में पश्चिमी उपनगर के बीचो -बीच बसे गोरेगांव के आरे कॉलोनी यूनिट 13 में से शुक्रवार तड़के 4 बजे के करीब एक और तेंदुए पकड़ा गया।
(संकेत पाठक) मुंबई। राजधानी मुम्बई में पश्चिमी उपनगर के बीचो -बीच बसे गोरेगांव के आरे कॉलोनी यूनिट 13 में से शुक्रवार तड़के 4 बजे के करीब एक और तेंदुए पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये कह पाना मुश्किल होगा कि ये वही तेंदुआ जिसने पिछले दो माह में 9 लोगों पर हमला किया है। अब तक वन विभाग ने 2 तेंदुओं को पकड़ा है। पकड़े गए तेंदुए को संजय गांधी नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। वन विभाग इस जांच में लगा है कि ये कौन सा तेंदुआ है। ये इस इलाके में आया हुआ नया तेंदुआ है या वही है जो पिछले दो माह से 9 लोगों पर हमला कर चुका है। आरे कॉलोनी में तेंदुए का आतंक इतना बढ़ गया है कि अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं और सभी बस्तियों में सन्नाटा छा जाता है। हाल ही में तेंदुए ने एक 14 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके पहले बुजुर्ग महिला की तेंदुए से लड़ाई की तस्वीर भी सामने आई थी। जिस तेंदुए को देखकर इंसान की बोलती बंद हो जाती है निर्मला सिंह ने इस उम्र में उसका डटकर मुकाबला किया और उसे भगा दिया। ये भी पढ़ें: Video: मुंबई में पैंथर ने बुजुर्ग महिला पर कर दिया अटैक, वीडियो देख खड़े जाएंगे रौंगटे...