MP: 1 माह पहले बड़े भाई से शादी, 15 दिन बाद देवर से अफेयर, घर में मिला नवविवाहिता की शव
News 24
खुरई के खजरा हरचंद गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती का पहले रामबिहारी भार्गव से विवाह हुआ था।
खुरई। खुरई के खजरा हरचंद गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती का पहले रामबिहारी भार्गव से विवाह हुआ था। उसके बाद वह देवर के साथ 15 दिनों से वह लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। वारदात के बाद से ही देवर फरार है। मामले में एसडीओपी, थाना प्रभारी, एफएसएल की टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खुरई शहरी थाने के अंतर्गत आने वाले खजरा हरचंद गांव में 19 वर्षीय प्रियंका अपने ही घर में मृत अवस्था में पाई गई। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए। परिजनों ने बताया कि मनोज भार्गव के साथ 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए लेकिन सुबह मनोज का कमरा खुला देखा और पाया कि प्रियंका का शव बिस्तर में पड़ा हुआ है। घटना के बाद से मनोज फरार बताया जा रहा है।गांव में ऐसी चर्चा है कि मृतिका सागर के एक महिला आश्रम में रहती थी। लगभग 1 माह पहले मनोज भार्गव के बड़े भाई रामबिहारी भार्गव से मृतिका का विवाह हुआ था। जिसके बाद सहमति से छोटे भाई मनोज के साथ कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह और की टीम जांच में जुटी है।...