Mika Di Vohti: Geeta Phogat से भिड़ेंगी राजकुमारियां, मिलेगी सेल्फ डिफेंस की सीख
News 24
'मीका दी वोटी' शो में रियल दंगल क्वीन गीता फोगाट एंट्री लेने वाली हैं। गीता के आने से राजुकमारियों का फिजिकल टेस्ट होगा।
मुंबई। मीका सिंह (Mika Singh) का शो 'स्वयंवर'- 'मीका दी वोटी' (Swayamvar - Mika Di Vohti) जोरो-शोरों से आगे बढ़ रहा है। पुरानी 12 कंटेस्टेंट्स में से अब सिर्फ 6 हसीनाएं बाकी रह गई हैं। वहीं, 2 प्रतियोगियों की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सभी हसीनाएं मीका सिंह का दिल जीतने के लिए एक-दूजे को कड़ी टक्कर देती और अपने टैलेंट के दम पर सिंगर का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड में रियल 'दंगल क्वीन' गीता फोगाट (Geeta Phogat) की एंट्री होगी जिनसे सेल्फ डिफेंस का गुण सीख हसीनाएं मीका के दिल पर छाने की कोशिश करेंगी। स्टार भारत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो (Mika Di Vohti Promo) जारी किया है। इस प्रोमो में गीता फोगाट ग्रैंड एंट्री (Geeta Phogat In Mika Di Vohti) लेती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो एक-एक कर हसीनाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती देखी जाती है। इस दौरान मीका सिंह भी वहां मौजूद होते हैं और अपनी राजकुमारियों में कितना दम हैं ये देखते और इम्प्रेस होते हैं।यहां देखें वीडियो-बता दें कि मीका सिंह के स्वंयवर शो में (Mika Singh Swayamvar) दो नई हसीनाओं रिया और मनप्रीत की एंट्री हुई है। ये दोनों हसीनाएं पुरानी राजकुमारियों को कड़ी टक्कर देती देखी जा रही हैं। वहीं, मीका भी नए-नए टास्क के तहत लड़कियों को हर तरीके से परख रहे हैं। गीता से पहले रवीना टंडन और दिव्या...