
Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, जानें इस दिन स्नान और व्रत का महत्व
AajTak
इस दिन जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है. इसलिए नदियों और सरोवरों में स्नान किया जाता है. माघ पूर्णिमा पर इस बार शनि और गुरु का संयोग रहेगा. सूर्य और शुक्र का संयोग भी बना रहेगा.
Magh Purnima 2021: पूर्णिमा तिथि पूर्णत्व की तिथि मानी जाती है. इस तिथि के स्वामी स्वयं चन्द्रदेव हैं. इस तिथि को चन्द्रमा सम्पूर्ण होता है. सूर्य और चन्द्रमा समसप्तक होते हैं. इस दिन जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है. इसलिए नदियों और सरोवरों में स्नान किया जाता है. माघ पूर्णिमा पर इस बार शनि और गुरु का संयोग रहेगा. सूर्य और शुक्र का संयोग भी बना रहेगा. माघ पूर्णिमा पर स्नान से पुण्य के अलावा अमृत तत्व भी मिल सकता है. इस बार माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को पड़ रही है. किस प्रकार करें आज स्नान? प्रातः काल स्नान के पूर्व संकल्प लें. फिर नियम और तरीके से स्नान करें. स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें. साफ वस्त्र या सफेद वस्त्र धारण करें, फिर मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के पश्चात अपनी आवश्यकतानुसार दान करें. चाहें तो इस दिन जल और फल ग्रहण करके उपवास रख सकते हैं. नौ ग्रहों के लिए किस प्रकार नौ दान करें? सूर्य के कारण ह्रदय रोग और अपयश की समस्या होती है. इसके निवारण के लिए गुड़ और गेंहू का दान करें. चन्द्रमा के कारण मानसिक रोग और तनाव के योग बनते हैं. इससे बचने के लिए जल, मिसरी या दूध का दान करें. मंगल के कारण रक्त दोष और मुकदमेबाजी की समस्या होती है. इससे बचने के लिए मसूर की दाल का दान करें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










