
KBC: अमिताभ की वजह से करोड़पति बनीं कविता! बीते साल शो से खाली हाथ लौटी थीं
AajTak
महाराष्ट्र के कोलहापुर की कविता चावला ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं. वे इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं. कविता ने कौन बनेगा करोड़पति शो में अपनी सूझबूझ से इतनी शानदार तरीके से खेला कि अमिताभ बच्चन भी उनके फैन हो गए. सोशल मीडिया पर कविता ट्रेंड कर रही हैं.
Kaun Banega Crorepati 14 winner Kavita Chawla: कौन बनेगा करोड़पति 14 को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई है. महाराष्ट्र के कोलहापुर की हाउसवाइफ कविता चावला ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं. कविता की इस समय हर जगह चर्चा हो रही है. 12वीं पास कविता ने केबीसी में 1 करोड़ रुपये जीतकर लोगों के लिए मिसाल कायम की है.
पिछले साल भी शो में आई थीं कविता
12वीं पास कविता ने कौन बनेगा करोड़पति शो में अपनी सूझबूझ से इतनी शानदार तरीके से खेला कि अमिताभ बच्चन भी उनके फैन हो गए. सोशल मीडिया पर कविता ट्रेंड कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कविता पिछले साल भी क्विज शो में आई थीं, लेकिन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड क्लियर ना कर पाने की वजह से हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थीं. कविता ने अपने नए इंटरव्यू में बताया कि हॉट सीट पर ना पहुंच पाने के बाद कई लोगों ने उन्हें ताने दिए थे. लोग कविता पर तंज कसते हुए कहते थे- करोड़पति बन गई.
कविता ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में बताया पिछले साल 2021 में खाली हाथ घर जाने पर उनका दिल टूट गया था, वे शो में अपनी सीट पर बैठकर ही रोने लगी थीं. तभी अमिताभ बच्चन ने उनके पास जाकर उनका हौसला बढ़ाया था. कविता ने कहा कि अमिताभ के शब्द उनके जहन में घूमते रहते थे और उन्हीं की वजह से उन्होंने इस साल फिर से शो में हिस्सा लेने का फैसला किया.
कविता चावला ने कहा- ये वाकई में एक बहुत बड़ा अफसर है. अपनी कॉलोनी की मैं पहली महिला हूं, जो इतनी आगे बढ़ी है. शो तक आकर गेम ना खेल पाने से सभी को निराशा हुई थी. कई लोगों ने तो मुझे ताने भी दिए कि करोड़पति बन गई. मैंने तब उन्हें कोई जवाब नहीं दिया था. लेकिन अब मैं एक करोड़पति हूं.
अमिताभ की फैन हुईं कविता

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












