
IPS अफसर ने दिखाया अपना आलीशान सरकारी बंगला, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर IPS अभिषेक पल्लव के सरकारी आवास का एक वीडियो सामने आया है. इसमें उनके आलीशान घर के अलग-अलग जगहों को दिखाया गया है. IPS एक मंजिला बंगले में रहते हैं. बंगले में एक बड़ा गार्डन एरिया और उसमें एक ट्री हाउस भी बना हुआ है. 2013 बैच के IPS अभिषेक पल्लव फिलहाल दुर्ग जिले के एसपी हैं.
आमतौर पर लोगों को IAS और IPS की निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं के बारे में जानने की दिलचस्पी होती है. उनलोगों के रहन-सहन से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में जानकारी रखना लोगों को पसंद होता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर IPS अभिषेक पल्लव के सरकारी आवास का एक वीडियो सामने आया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
एक यूट्यूब वीडियो में खुद IPS अभिषेक पल्लव ने होम टूर कराया है. IPS का आवास काफी बड़े एरिया में फैला हुआ दिखता है. वीडियो में एंट्रेंस से IPS अभिषेक अंदर आते हैं. वह अपने एक मंजिला सरकारी बंगले तक पहुंचते हैं. बंगले की गैलरी में एक झूला भी दिखता है. बंगले के ठीक सामने गार्डेन एरिया है. इसके चारों तरफ गमले में पौधे लगे दिखते हैं.
2013 बैच के IPS अभिषेक पल्लव के सरकारी घर में एक बड़ा गार्डेन एरिया है. इसके बीच में एक शेड के नीचे सिटींग एरिया भी है, जिसके चारों तरफ हरियाली दिखती है. गार्डेन में झूला भी है, यहां बैठकर IPS अखबार पढ़ा करते हैं. गार्डेन में एक ट्री हाउस भी दिखता है. इस तक पहुंचने के लिए एक सीढ़ी भी लगाई गई है.
IPS का यह घर काफी आलीशान और सुंदर दिखता है. यह बंगला उन्हें दंतेवाड़ा के एसपी पद पर कार्यरत होने के बाद मिला था. बता दें कि IPS अभिषेक पल्लव अपने काम करने के तरीके को लेकर बहुत पॉपुलर भी हैं. उनसे जुड़े दो किस्से बहुत चर्चा में रहे हैं.
पहला, मार्च 2017 की बात है. वह छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्र बस्तर में एडिशनल एसी के पद पर पोस्टेड थे. एक दिन काउंटर-इनसरजेंसी ऑपरेशन के दौरान सोमारू नाम के एक नक्सली को उन्होंने गोली मार दी. फिर तुरंत अभिषेक ने सोमारू के इलाज के लिए उन्हें हॉस्पीटल में भी भर्ती करवाया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










