IPL 2022: ऋषभ पंत की कप्तानी पर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
News 24
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (MI VS DC) खेले गए IPL 2022 के 69वें मुकाबले में डीसी की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई।
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में डीसी की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की हार का टर्निंग पॉइंट 15वें ओवर में देखने को मिला, जब टिम डेविड के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि रीप्ले में साफ अल्ट्राएज साफ नजर आया। इसके बाद पंत ने 16वें ओवर में एक खराब रिव्यू लिया, जिसके बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठ गए। पंत के रिव्यू पर पोंटिंग भी काफी निराश नजर आए। हालांकि अब उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत का सपोर्ट किया है। रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?ऋषभ पंत की कप्तानी पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, कप्तानी के लिए पंत सही विकल्प थे। ऋषभ पिछले सीजन में भी कप्तानी के लिए राइट चॉइस थे। ऋषभ ने श्रेयस अय्यर की जगह लेने के बाद टीम के साथ शानदार काम किया। हम तालिका में शीर्ष पर रहे, दुर्भाग्य से पिछले साल प्लेऑफ में हार गए। वह युवा हैं, इस हाई प्रैशर टूर्नामेंट में टी20 टीम का कप्तान होना आसान काम नहीं है। पोंटिंग ने कहा, अगले सीजन में उनके साथ फिर से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। पोंटिंग ने कहा, खेल के किसी एक पहलू पर अंगुली उठाना हमेशा कठिन होता है। शीर्ष क्रम में हमारी बल्लेबाजी खराब थी, हम 40 रन पर चार रन बनाकर आउट हो गए, ज...