India Celebrates 73rd Republic Day Live: लद्दाख में -40 डिग्री तापमान पर लहराया तिरंगा
News 24
India Celebrates 73rd Republic Day Live: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
नई दिल्ली: भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस साल कोहरे के मद्देनजर परेड और फ्लाईपास्ट प्रदर्शन राजपथ पर आधा घंटा देर से यानी सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। हर साल ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होता था। इसी तरह कोरोना महामारी के कारण पिछली बार की तरह इस साल 2022 में भी कोई विदेशी मुख्य अतिथि नहीं आमंत्रित किया गया है। India Celebrates 73rd Republic Day Live Update: - इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान के बीच तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने -30°C तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। ये जवान शरीर गला देने वाली सर्दी में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हैं।- हिमाचल प्रदेश में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद भारतीय जवानों ने जोरदार अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड मौसम में भी तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और ...